मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बीकानेर

Spread the love

बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला भी मुख्यमंत्री के साथ रहे। यहां सादुल क्लब मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचने पर आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल, ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, एग्रो इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज, डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन (अंबेडकर पीठ) के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, राज्य भू दान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, पूर्व संसदीय सचिव कन्हैया लाल झंवर, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, नोखा नगरपालिका अध्यक्ष नारायण झंवर, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम आदि ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।
इस दौरान यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान, गजेंद्र सिंह सांखला, डॉ. बिठ्ठल बिस्सा, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सीवर, गोपाल गहलोत, संजय आचार्य, राहुल जादूसंगत, झंवर लाल सेठिया, कमल कल्ला, पार्षद शिव शंकर बिस्सा, आदि मौजूद रहे। सादुल क्लब मैदान से रविंद्र रंगमंच पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया गया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.