किराये पर बैंक खाते लेकर हो रहा है करोड़ों का लेनदेन, तीन जनों को किया गिरफ्तार

Spread the love

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। जो कि खाते किराये पर लेकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने गैंग के 3 जनों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने बैंक खातों को किराए पर लेकर उसमें करीब 5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के रुपयों का लेनदेन किया गया। साइबर अपराधों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत इन तीनों के खातों की छानबीन की गई, जिसके बाद गिरफ्तारी हुई। पूछताछ में गिरोह के सदस्यों की ओर से चल रहे ठगी के खेल का खुलासा भी हो गया। लोगों के साथ साइबर ठगी की रकम व ऑनलाइन गेमिंग ब्रांच, क्रिकेट बुकी के पैसों को अपने व अन्य लोगो के खातों में उक्त अवैध राशि जमा करवा रहे थे। शुरुआत में तीनों ने स्वयं के खाते किराये पर दिए। इसके बाद अपने खाते बंद होने के कारण अन्य लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर इसमें साइबर ठगी के रुपयों का लेनदेन करने लगे। प्रत्येक सेविंग अकाउंट 15 हजार रुपए व प्रत्येक करंट अकाउंट 30 हजार रुपए में खरीद लेते थे। इन खातों में करीब 5 करोड़ रुपए की अवैध राशि का लेन-देन किया और राशि को अन्य खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किया। एटीएम व चैक से रुपए निकाल लेते थे। देशभर के कई लोगों के साथ ये ठगी कर चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी राहुल सिंह के विभिन्न बैंकों के 12 खातों पर देश की विभिन्न राज्यों से 53 शिकायते दर्ज है। आरोपी मनमोहन यादव के 1 बैंक खाते पर 14 शिकायते दर्ज है। आरोपी नाहिद अली के 5 बैंक खातों पर 17 शिकायतें दर्ज है। जिनमें राजस्थान की कई शिकायते दर्ज है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.