बीकानेर मंडल पर रेलकर्मियों ने सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा ली

On Bikaner division, railwaymen took the Sadbhavana Day pledge
Spread the love

्रबीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल पर रेल कर्मियों ने शुक्रवार को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा ली। कल शनिवार और रविवार को मंडल कार्यालय में अवकाश होने के कारण सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा शुक्रवार को ली गई। मंडल कार्यालय प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई। जिसमें रेल कर्मियों ने जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली। शपथ ग्रहण में मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अमित जैन, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह बारहट, रेलवे अधिकारी गण तथा बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.