देखते ही देखते कलेक्ट्रेट में पेट्रोल छिडक़ लगा दी बाइक को आग, देखे वीडियो

On seeing, petrol was sprinkled in the collectorate, the bike was set on fire, watch the video
Spread the love

अलर्ट भारत समाचार, बीकानेर। पेट्रोल-डीजल, गैस के बढ़ते दामों के विरोध में आज एनएसयूआई की ओर से कलेक्ट्रेट के सामने बाइक को आग लगाकर रोष जताया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुन्दर बेरड के नेतृत्व में युवाओं ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष सुन्दर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डूंगर महाविद्यालय से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और केन्द्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुन्दर बेरड़ ने कहा कि बढ़ती महंगाई से गरीब व युवा वर्ग पर खासा प्रभाव पड़ा है।
वहीं शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्टे्रट में दुपहिया वाहन व गैस सिलेण्डर की पूजा कर अनूठा प्रदर्शन किया। यशपाल गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से बढ़ाई जा रही महंगाई के चलते मध्यम वर्ग की कमर टूट सी गई है।

 

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.