कपिल सरोवर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

One person died due to drowning in Kapil Sarovar
Spread the love

बीकानेर। जिले के कोलायत के कपिल सरोवर में एक जने की डूब जाने से मौत हो गई है। जिसके शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि सरोवर के घाट के पर किसी बुजुर्ग के डूबने से खलबली मची हुई थी। जिसकी पुष्टि के लिये पुलिस टीम ने सरोवर ने गोताखोर उतारे। घंटों मशक्कत के बाद एक बुजुर्ग के शव को वे बाहर निकाल लाएं। हालांकि अभी तक इस बुजुर्ग की पहचान तो नहीं हो पाई है। लेकिन घाट पर पड़े थैले से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत यह थैला इसी बुजुर्ग का है। थैले में पहचान से संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने से पहचान नहीं हो पाई है। हां इतना जरूर पता चल पाया है कि इस बुजुर्ग के चेहरे पर चोट के निशान है। यह सरोवर में गिरा या इसके साथ कोई अनहोनी हुई है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना के बाद सरोवर घाट पर तमाशबिनों की भीड़ जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.