निर्माणाधीन मकान के ढहने से एक जने की मौत, 5 मजदूर हुए घायल

Spread the love

बीकानेर। राजस्थान के डीडवाना के मावा गांव में एक निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में 5 मजदूर मलबे में ढह गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 मजदूर को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। मामला डीडवाना के मावा गांव का है। जहां अचानक मकान की पट्टियां टूट गई और मकान भर-भरा कर ढह गया। इस कारण काम में जुटे 5 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने सभी को बाहर निकाला। तब तक मावा निवासी मजदूर रवि (25) की मौत हो गई। इस हादसे में मजदूर मुंशी खान(45), आलम शेर खान(18), महफूज खान(40) और श्रवण नायक(22) गंभीर रूप से घायल हो गए।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.