बीकानेर के पवन व्यास फिर रचा विश्व रिकॉर्ड, एक घंटे में बांधे 205 साफे

Pawan Vyas of Bikaner again created world record, tied 205 safa in one hour
Spread the love

बीकानेर। राजस्थान सम्पूर्ण राष्ट्र में अपनी संस्कृति तथा प्राकृतिक विविधता के लिए पहचाना जाता है। बीकानेर में स्थित सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी में एक नया विश्व इतिहास रचा गया। बाफना स्कूल के सी. ई. ओ. डॉ परमजीत सिंह वोहरा ने बताया कि बीकानेर के पगड़ी कलाकर पवन व्यास ने 10:30 बजे साफे बांधने शुरू किए एवं 1 घंटे में 205 साफे बांध दिए। पवन ने पूर्व के रिकॉर्ड को महज 38 मिनट मे 130 साफे बाधकर तोड़ दिया। साफे बांधने का सिलसिला यही नही रुका देखते ही देखते पवन व्यास ने सिर्फ 60 मिनट मे 205 साफे बांधकर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया। पवन व्यास बताया कि उनके द्वारा समय समय पर किये जाने वाले कार्यक्रम न केवल राजस्थानी कला-संस्कृति के सरंक्षण का कार्य करते है साथ ही राजस्थानी कला संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास भी रहा है जिनमे उनकी सरकार से मांग है कि 16 दिसम्बर को पगड़ी दिवस के रूप में मानया जाये और साल में एक दिन सरकारी व गैरसरकारी अधिकारी / कर्मचारीं राजस्थानी पगड़ी पहन कर कार्य करे। जिससे इस कला को बढ़ावा मिल सके और ये हमारी कला – संस्कृति हमेशा जीवित रहे। राजस्थान के रीति- रिवाज, यहां की वेशभूषा तथा भाषा सादगी के साथ-साथ अपनेपन का भी अहसास कराते है। राजस्थान के लोग रंगीन कपड़े और आभूषणों के शौकीन होते हैं। राजस्थान के समाज के कुछ वर्गों में से कई लोग पगड़ी पहनते हैं, जिसे स्थानीय रूप से साफा, पाग या पगड़ी कहा जाता है। पगड़ी राजस्थान के पहनावे का अभिन्न अंग है। पगड़ी सिर के चारों ओर विभिन्न व विशिष्ट शैलियों में बाँधी जाती है तथा ये शैलियां विभिन्न जातियों और विभिन्न अवसरों के अनुसार अलग-अलग होती है। रियासती समय में, पगड़ी को उसे पहनने वाले की प्रतिष्ठा (आन) के रूप में माना जाता था। इसी ऐतिहासिक परम्परा को आगे बढ़ाने का जिम्मा ऊठाया है बीकानेर के कलाकार पवन व्यास ने, व्यास पहले भी अंगुलीयों पर सबसे छोटी व दुनिया की सबसे बड़ी राजस्थानी पाग – पगडिय़ां बांध कर विश्व में बीकानेर – राजस्थान का नाम रोशन कर चुके है।
पवन व्यास के रिकॉर्ड –
प्रथम –
वर्ष 2019 में व्यास ने 1-3 सेंटीमीटर की सबसे छोटी 10 अलग अलग तरह की पगड़ी अपनी हाथो की अंगुलियों में बांध कर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया था। जो 1 मीटर लम्बे व 1 इंच छोटे कपड़े से 1से 3 सेंटीमीटर की पगड़ी बनाई।
द्वितीय –
बनाई विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी
पगड़ी के कपड़े लम्बाई : 478.50 मीटर (1569.86 फुट)
पगड़ी : 55 पगड़ी (8.7 मीटर प्रत्येक)
पगड़ी बंधने के बाद परिधी : 7 फुट 8 इंच
लम्बाई व चौड़ाई : लगभग 2 फुट से अधिक
समय : लगभग 30 मिनट
दिनांक – 16.12.2021
दर्ज – वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन व ओ एम जी बुक ऑफ रिकॉर्ड ।
तृतीय (16 दिसम्बर 2021) –
60 मिनट में विश्व में सर्वाधिक साफे बांधने का विश्व रिकॉर्ड ।
समय – 60 मिनट (सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक)
साफे बांधे – 205
(पुराना रिकॉर्ड 60 मिनट में 129 साफे बांधकर पुणे के संतोष रावत द्वारा बनाया गया था)

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.