




बीकानेर। पूगल एरिया में एक नाबालिग और मंदबुद्धि लडक़ी से करीब चार-पांच महीने पहले दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लडक़ी तबीयत खराब होने पर उसे पीबीएम अस्पताल में दिखाया गया था, जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। खाजूवाला सीओ अंजुम कायल ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया था। घटनाक्रम के बारे में जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को राउंड अप कर लिया था। इसके बाद नाबालिग लडक़ी का मेडिकल मुआयना करवाने सीओ सिटी खुद बीकानेर आई। इसके बाद आरोपी आशुसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। महज चौबीस घंटे में पुलिस ने न सिर्फ नाबालिग का मेडिकल करवाया, बल्कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस जल्द से जल्द इस मामले में चालान पेश करने की तैयारी में है ताकि आरोपी को अदालत से सजा भी फटाफट मिल सके। सीओ खाजूवाला ने कहा कि किसी भी स्थिति में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ पॅक्सो एक्ट व एससी एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, ये बालिका मंदबुद्धि है। उसने चार महीने पहले खेत पड़ौसी ने घूमते हुए पकड़ लिया था। उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बालिका ने इस बारे में अपने परिजनों को शिकायत की लेकिन मंदबुद्धि होने के कारण गंभीरता से नहीं लिया गया। अब अचानक तबीयत खराब होने पर उसका चेकअप करवाया गया। जिसमें गर्भवती होने का पता चला। तब लडक़ी के भाई ने खेत पड़ौसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।