ब्रेकिंग : बीकानेर में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखे वीडियो

Police lathicharge in Bikaner, watch video
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर में युवक की हत्या के मामले को लेकर आज जिला कलक्टरी में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। जानकारी के अनुसार गंगाशहर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए झगड़े में घायल युवक ने यहां पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में दम तोड़ दिया। इस पर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर कलक्टरी में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान माहौल इतना गरमा गया कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठी बरसानी पड़ी।
ये है मामला
गंगाशहर में गुरुवार रात करीब एक बजे दो गुटों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान एक युवक विक्रम को लाठी व सरियों से जमकर पीटा गया। उसे घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पर भर्ती कराया गया। यहां शुक्रवार सुबह इस युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थी। उसकी मृत्यु के साथ ही यह हत्या का मामला हो गया है। गंगाशहर थाना प्रभारी राणीदान चारण ने बताया कि देर रात हुए झगड़ के बाद युवक की मौत हो गई है। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि किन कारणों से झगड़ा हुआ और किन लोगों ने विक्रम पर हमला किया था।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply