लम्बे समय के बाद खेल मैदानों में अभ्यास शुरू

Practice started in sports fields after a long time
Spread the love

बीकानेर। लम्बे समय के बाद एक बार फिर खेल मैदानों में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए खिलाडिय़ों ने अभ्यास किया। ज्ञात रहे के तीन माह बाद अब मौका आया है कि खिलाड़ी खेल मैदान में फिर से अभ्यास कर सकते है। इसको लेकर राज्य सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी बीकानेर की ओर से खिलाडिय़ों ने आज सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए तीरंदाजी का अभ्यास किया। प्रशिक्षक अनिल जोशी ने बताया कि 3 महीने बाद मैदान में आकर खिलाड़ी बहुत खुश नजर आए सुबह आते ही योग किया जाता है। उसके बाद तीरंदाजी खेल में काम आने वाली एक्सरसाइज करते हैं और फिर सोशल डिस्टेंस रखते हुए प्रत्येक टारगेट पर दो खिलाड़ी तीर चला रहे हैं। एकेडमी के प्रशिक्षक अनिल जोशी ने बताया कि अभी भी 10 साल से ऊपर के खिलाडिय़ों को आने की स्वीकृति दी है सिर्फ सुबह 7 से 9.30 बजे तक मैदान में खिलाड़ी आते हैं। व्यायाम के साथ तीर चला कर अपना अभ्यास कर रहे हैं गौरतलब है कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार बिना दर्शकों के स्टेडियम में खिलाडिय़ों को अभ्यास की स्वीकृति प्रदान की है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply