कलक्टरी में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

Program organized on the occasion of Constitution Day in Collectorate
Spread the love

बीकानेर। संविधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने भारत के संविधान की उद्देशिका का पठन किया। उन्होंने संविधान के मूल कत्र्तव्यों एवं अधिकारों के बारे में बताया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सवीना विश्नोई, जिला रसद अधिकारी भागुराम महला, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पवार, कोषाधिकारी गौरी शंकर रांकावत व कलक्टर कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया तथा संविधान दिवस के बारे में बताया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.