


बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर पहुंचे। हैलीपेड से उतरने के साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया। इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, रामेश्वरलाल डूडी व विधाायक कृष्णा पूनिया ने खिलाडिय़ों का सम्मान किया। सम्मान के दौरान खिलाडिय़ों को पुरस्कार के रूप में राशि वितरित की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार खिलाडिय़ों को आगे लाने के लिए न केवल उनको उनकी भावना के अनुरूप प्लेटफार्म उपलब्ध करवा रही है, बल्कि उनको प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी दे रही है। खेल प्रतिभाओं को मौका देने के लिए ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन कर रही है। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण ओलंपिक व उससे जुड़ी टी शर्ट व बैनर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने खेल व खिलाडिय़ों के साथ राजस्थान सरकार साथ में खड़ी होने का आश्वासन दिया।