रोही में लकडिय़ां चुगने गई महिला के साथ दुष्कर्म

Girl raped by giving intoxicant in cold drink, threatened to make video viral
Spread the love

बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने आरोपी पांचू निवासी रुघवीर नायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह घटना 20 दिसम्बर सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया कि वह रोही में लकडिय़ा चुगने जाती थी तब आरोपी उसे गलत इशारे करता था। आरोपी ने एकबार कहीं से उसके मोबाइल नंबर ले लिये। उस उससे बातें करने का दबाव बनाने लगा। वह ससुराल जाती तो भी आरोपी उसे परेशान करता। वर्तमान में करीब छह-सात महीने से वह अपने पीहर में रह रही है। 20 दिसंबर की सुबह 11 बजे वह हंसासर की रोही में लकडिय़ां चुगने गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब शोर मचाया तो उसके चाचा वहां दौडक़र आए। तब तक आरोपी वहां से भाग छूटा। इस मामले को लेकर घर में पंचायत भी हुई। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.