रेखा-जसोदा ने किया बीठनोक स्कूल का नाम रोशन, राज्य स्तर पर चयन

Rekha-Jasoda brought glory to Beethnok School, selected at state level
Spread the love

बीकानेर। 64वीं विद्यालय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिक्षा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में किया गया। प्रतियोगिता 9 से 12 सितम्बर तक आयोजित हुई। जिसमें रिदमिक योगासन 19 वर्ष छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान बीठनोक विद्यालय ने प्राप्त किया तथा बीठनोक विद्यालय से रेखा मेघवाल व जसोदा मेघवाल का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। बीठनोक विद्यालय के संस्था प्रधान जमुना देवी पडि़हार ने बताया कि रेखा मेघवाल व जसोदा मेघवाल राज्य स्तर पर 19 से 23 सितंबर 2023 तक रिदमिक योगासन में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार नायक, टीम प्रभारी निधि शर्मा व सरपंच प्रतिनिधित्व आसू सिंह तथा समस्त विद्यालय स्टाफ ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.