






बीकानेर। लॉकडाउन के दौरा जरूरतमंदो की सेवा व प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्य में जुटे पीबीएम हेल्प कमेटी के सदस्य बधाई के पात्र है। इनके इस नेक कार्य को देख लोगों द्वारा इन्हें सैल्यूट किया जा रहा है। पीबीएम हैल्प कमेटी के सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 45 डिग्री के तापमान में भी जनता रसोई के कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगातार जुटे हुए है और प्रतिदिन 4500 लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। जनता रसोई में काम करने वाले कर्मवीर चार भट्टियों के बीच टैंट के नीचे व नीम के पेड़ की छांव में सेवा का काम कर रहे हैं। जनता रसोई केंद्र का तापमान भट्टियों के कारण ज्यादा भी है बिना किसी थकावट के 50 दिन तक चेहरे पर कोई शिकन लाये बिना किसी मेहनताना के काम करना कितना मुश्किल होता है पर जनता रसोई केंद्र के हमारे साथीयों का हौंसला बुलंदी पर है।