तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर बैठक में हुई चर्चा

Spread the love

बीकानेर। अमर शहीद भगत सिंह के 116 वी जन्मजयन्ती (28 सितम्बर) के अवसर पर भगत सिंह की प्रतिमा अनावरण एवं प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर ग्रुपऑफ़ भगत सिंह बीकानेर के स्थानीय कार्यालय सोनिगिरी कुआ क्षेत्र में नवल गिरी की अध्य्कता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयोजन के लिए अलग अलग कमेटिया निर्धारित करते हुए अलग अलग जिम्मेवारिया सौपी गयी। अध्यक्ष नवल गिरी ने बताया की 28 सितम्बर 2023 को भगत सिंह की जन्म जयंती पर दोपहर 2 बजे से स्थानीय एम् एम् ग्राउंड से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए भगत सिंह पार्क, सेक्टर 2, जय नारायण व्यास नार बीकानेर में संपन्न होगी। ग्रुप महासचिव पवन कुमार राठी ने बताया की सायं 5 बजे तिरंगा वाहन यात्रा के पहुँचने के पश्चात् शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा का अनवारण किया जायेगा।
ग्रुप के सलाहकार मंत्री राय विशाल शर्मा ने बताया की आज की महवपूर्ण बैठक में नित्यानंद पारीक, तोला राम सियाग,संदीप सिंह, नाथू लाल भाटी, रवि देवड़ा, महेंद्र कुमार, अर्जुन, मुकेश भार्गव, राहुल जयपाल,महेंद्र सिंह, वाजिद खान, शंकर सुथार, नवल आचार्य, जे डी भाई एवं अन्य कार्यकर्त्ता शामिल थे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.