स्कूल जाते समय 10 साल के बच्चे पर लेपर्ड का हमला, मौत

Spread the love

उदयपुर। उदयपुर में 10 साल के बच्चे को लेपर्ड ने मार डाला। बच्चा सुबह करीब 7 बजे अपने बड़े भाई के साथ स्कूल जा रहा था। दोनों भाइयों के साथ उनकी दो रिश्तेदार भी थीं। तभी रास्ते में लेपर्ड ने हमला कर दिया और बच्चे को दबोच लिया। उसके भाई और महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़कर आए और बच्चे को छुड़वाया। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना फलासिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिछीवाड़ा की है। जानकारी के अनुसार, पीपली फला निवासी शिव कुमार पुत्र लालू खराड़ी शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। शिव राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीड़ा फला में पांचवीं क्लास में पढ़ता था। साथ में उसका बड़ा भाई प्रेम भी था, जो गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिछीवाड़ा में दसवीं क्लास में पढ़ता है। दोनों के स्कूल जाने का सेम रास्ता है। दोनों भाइयों के साथ दो महिला रिश्तेदार भी थीं। चारों पीपली फला से बीड़ा फला के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर गोपा माता तालाब (बड़ा भीलवाड़ा) के पास धरेल महादेव के जंगल के रास्ते में अचानक लेपर्ड ने शिव पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बच्चा लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.