


बीकानेर। एग्जिट पोल सामने आने के बाद किस दल की बनेगी सरकार? यह बात जोर पकड़ने लगी है। लगभग सभी पूर्व अनुमान के अनुसार भाजपा बढ़त बनाती दिख रही है। इस बार रिवाज बदलेगा या कांग्रेस दोबारा सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी, ये तो 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा। रिपब्लिक-मैट्रिज के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 65-75 सीटें। भाजपा को 115-130 सीटें और अन्य 12-19 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 94-104 सीटें। भाजपा को 80-90 सीटें और अन्य 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है।आज तक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 सीटें। भाजपा को 80-100 सीटें और अन्य 9-18 सीटें मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाऊ-ईटीजी के मुताबिक राजस्थान में भाजपा बढ़त में दिख रही है। भाजपा को 110-128 सीटें मिल रहीं हैं तो वहीं कांग्रेस को 56 से 72 सीटें और अन्य 13 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है।टीवी 9 पोलस्ट्रैट के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 90-100 सीटें। भाजपा को 100-110 सीटें और अन्य 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है। देखिए अमर उजाला द्वारा तैयार सर्वे सूची।