गैंगस्टर रोहित गोदारा के 26 फॉलोवर्स के घरों पर पुलिस का छापा, 10 हिरासत में

Spread the love

बीकानेर। गैंगस्टर रोहित गोदारा को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले 26 लोगों के घरों पर पुलिस ने रविवार अल सुबह छापामारी की। इस दौरान 10 लोग अपने घरों पर मिल गए। बाकी लोग अपने घर नहीं थे। उनकी तलाश की जा रही है। एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि सोशल मीडिया पर रोहित को फॉलो करने वाले को चिन्हित किया जा रहा है। रविवार को सुबह करीब पांच बजे पुलिस 30 दलों ने शहर और ग्रामीण एरिया में 26 फॉलोवर्स के घरों पर दबिश दी। इनमें से 10 सोते हुए मिल गए। उन्हें पाबंद किया गया है। बाकी लोग घरों पर नहीं मिले। उनकी परिजनों से कहा गया है कि जब भी आएं तो क्षेत्र के थाने पर सूचना दें। एसपी ने बताया कि इनमें कुछ लोग किसी न किसी वारदात में शामिल रहे हैं।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.