‘निगम कार्यालय के वार्ड में ही सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर सौतेला व्यवहारÓ

'Step-motherly behavior for the appointment of cleaning staff in the ward of the Corporation office'.
Spread the love

बीकानेर। शहर के वार्ड नं. 52 में पिछले कुछ समय से सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम की ओर से अनदेखी का व्यवहार किया जा रहा है। हालांकि इस वार्ड में ही नगर निगम कार्यालय स्थापित है। अपितु इस क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यह कहना था वार्ड नं. 52 के पार्षद महेन्द्र सिंह बडग़ूजर का। पार्षद महेन्द्र सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से निगम आयुक्त को अवगत कराया कि वार्ड नं. 52 में पिछले 1 साल सफाई कमचारियों को बढ़ाने की मांग की जा रही है। इसी मांग को लेकर 23 जुलाई 2020 को धरना भी दिया गया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से 3 कर्मचारी बढ़ाने का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वार्ड में कर्मचारियों को लेकर महापौर द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। महेन्द्र सिंह ने बताया कि सबसे अधिक जनसंख्या वाले वार्ड नं. 52 में 18कर्मचारी नियुक्त किए गए लेकिन पिछले काफी समय से 12-13 कर्मचारी ही उपस्थित होते है ऐसे हालातों में क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं हो पा रही है। पार्षद महेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से भी कर्मचारियों को ड्यूटी पर उपस्थिति के लिए पाबन्द किया जाए वरना 10 दिवस बाद हमें आंदोलन की राह पकडऩी पड़ेगी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply