


बीकानेर। रिवाल्वर की साफ सफाई करते वक्त अचानक ट्रिगर दबने से चली गोली लगने से एक एएसआई की मौत हो गई। दरअसल, मामला नागौर पुलिस लाइन का है। जहां सोमवार को गोली लगने से जरोड़ा गांव निवासी एएसआई रामस्वरूप विश्नोई (57) की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे यूपी के एक मंत्री को एस्कॉर्ट करने के लिए जाने वाले थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सवेरे वे अपने क्वार्टर में सर्विस रिवाल्वर में गोली लोड कर सफाई कर रहे थे। अचानक ट्रिगर दब गया। गोली रामस्वरूप के सिर में लगी। गोली की आवाज सुन सिपाही उनके क्वार्टर की ओर दौड़ें। वे मौके पर अचेत गिरे हुए थे। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर उनके परिजनों को इसकी इत्तिला दी है।