शहीद भगत सिंह पार्क में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन

Spread the love

बीकानेर। जय नारायण व्यास नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में धार्मिक कार्यक्रम के अन्तर्गत मौहल्लेवासियों द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजक अमन चौहान व आदित्य चैहान ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा से अभिप्रेरित होकर मौहल्लेवासियों द्वारा सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन रखा गया। शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मौहल्ले की महिलाओं, युवतियों व युवकों ने सर्वप्रथम भगवान श्रीराम के ‘राम दरबार’ की झांकी का सामूहिक पूजन किया तथा बालाजी हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात् सामूहिक रूप से सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। कार्यक्रम आयोजन से जुड़ी सक्रिय सदस्या दीपिका ने बताया कि सुन्दरकाण्ड पाठ के पश्चात् हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथ पूर्णाहुति पर सामूहिक आरती की गई। अमन चैहान के अनुसार इस अवसर पर गु्रप ऑफ भगतसिंह कार्यकारिणी के अध्यक्ष नवल गिरी, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह, उपाध्यक्ष रवि देवड़ा आदि ने कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रुप ऑफ भगतसिंह की ओर से सभी राम भक्तों का उपरना ओढ़ाकर अभिनन्दन एवं स्वागत किया। अन्त में उपस्थिति रामभक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। आदित्य चैहान के अनुसार आज के धार्मिक कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में मुख्य रूप से अमन चैहान, अद्विती चैहान, दीपिका तंवर, आदित्य, रिद्धी चैहान, खनक देवड़ा, अम्बर गुप्ता, अभिषेक तंवर, वृणिका गुप्ता, कनिका खत्री, कुणाल खत्री, रिषिका शर्मा, वंशिका शर्मा आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.