शिक्षकों, अधिकारियोंं एवं कार्मिकों ने सरकारी गाईडलाईन की पालना करने की प्रतिज्ञा ली

Teachers, Officers and Personnel pledge to follow Government Guidelines
Spread the love

बीकानेर। ‘हारेगा कोरोना जीतेगा बीकाणाÓ अभियान के तीसरे चरण के तहत आज महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के रम्मत पार्क में कोविड-19 की रोकथाम हेतु विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी डॉ. अभिषेक वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कोरोना रोकथाम हेतु निर्धारित प्रतीज्ञा विश्वविद्यालय कार्मिको को दिलवाई। उक्त प्रतिज्ञा के अन्तर्गत विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कार्मिकों ने यह प्रतिज्ञा ली की कोविड-19 की रोकथाम हेतु सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। साथ ही दूसरे लोगों को भी इस हेतु प्रेरित किया जाएगा। मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सभी कार्मिकों को सार्वजनिक स्थालों पर सदैव मास्क पहनने एवं कम से कम दो गज की दूरी रखने एवं नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतने की प्रतिज्ञा दिलवाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कोरोना संकट काल में विश्वविद्यालय कार्मिकों द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप किए गए कार्यों की जानकारी माननीय मंत्री के समक्ष रखी। प्रो. सिंह ने बताया कि कोरोना काल में विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने ऑन लाईन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अनवरत रूप से शिक्षण कार्य सम्पादित करवाया, विश्वविद्यालय द्वारा समय पर परीक्षा आयोजित कर रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम जारी किए गए। साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा हेतु संचालित समस्त विषयों के पाठ्यक्रम तैयार करवाकर विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपलोड किए गए। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई (महिला) प्रभारी डॉ. संतोष कंवर ने बताया कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकारो से जुडे हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आज विश्वविद्यालय कार्मिकों के लिए संविधान दिवस के अवसर पर कोविड-19 की रोकथाम हेतु विश्वविद्यालय कार्मिकों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके इसके लिए प्रतीज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होनें बताया कि कुलाधिपति एवं राज्यपाल कलराज मिश्र एवं राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा समय-समय पर राज्य सरकार के कार्मिकों से राज्य सरकार द्वारा कोविड रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में सहयोग का आवहान किया जाता रहा है। आज उनकी प्रेरणा से ही राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्वविद्यालय कार्मिकों को कत्र्तव्य बोध हेतु प्रतीज्ञा कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए उप कुलसचिव डॉ बिठठ्ल बिस्सा ने कार्यक्रम की उपादेयता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, प्रो. राजाराम चोयल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जे.एस. खीचड़ सहित विश्वविद्यालय शिक्षक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 110 प्रतिभागियों ने प्रतीज्ञा ली।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply