दुल्हन माल समेट परिचित व्यक्ति के साथ हुई फरार

Spread the love

बीकानेर। इसे नियत कहे या फिर कुछ और। शादी होने के 5 साल बाद एक विवाहिता ससुराल से माल समेटकर अपने परिचित व्यक्ति के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता के तीन साल की बेटी भी है। दरअसल, मामला गोगा मेड़ी थाना क्षेत्र का है।ये है मामलापीडि़त नरेश कुमार (28) पुत्र मांगेराम जाट निवासी ढाणी बेरवाल है। उसकी शादी करीब 5 वर्ष पूर्व अनिशा पुत्री साजन निवासी कणाऊ के साथ हुई थी। उसके तीन वर्ष की बेटी है। वह 3 जुलाई की रात्रि को करीब 9 बजे रामेश्वर बेरवाल की डेयरी से आया। तब उसकी पत्नी ने खाना परोस दिया। उसके बाद दूध पीकर वह सो गया। चार जुलाई को सुबह होश आया तो वह भादरा के नेहरा अस्पताल में भर्ती था। तब उसके ताऊ बलवीर ने बताया कि उसकी पत्नी अनिशा को बंशीलाल पुत्र हेतराम जाट निवासी कणाऊ अपने साथ ले गया है। उसकी पत्नी ने उसे और उसके माता-पिता को नशे की गोलियां दी थीं। इससे वे बेहोश हो गए। रात को करीब 4 बजे बंशीलाल बाइक लेकर उनके घर आया। अनिशा के साथ मिलकर घर से उसकी मां के सोने के गहने, गले की तबीजी के अलावा अनिशा के सोने के गहने और 50 हजार रुपए निकालकर ले गया। अनिशा को भी अपने साथ ले गया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.