किसान आंदोलन के कारण ये रेलगाडिय़ां होगी प्रभावित

Bikaner youth dies after being hit by train
Spread the love

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं रद्द/रीशेड्यूल रहेगी-
रद्द रेलसेवाएं
1. गाड़ी संख्या 14711, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर रेलसेवा 30 सितम्बर को रद्द कर दी गई है।
2. गाड़ी संख्या 14712, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेलसेवा रैक की कमी के कारण 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 19226 जम्मू तवी-भगत की कोठी रेल सेवा 29 सितम्बर को रद्द कर दी गई है।
4. गाड़ी संख्या 19225, भगत की कोठी-जम्मू तवी रेलसेवा रैक की कमी के कारण 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
रीशेड्यूल रेल सेवाएं
1. गाड़ी संख्या 12486, श्रीगंगानगर-नांदेड रेल सेवा, 30 सितम्बर को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित प्रस्थान समय 14.30 बजे के स्थान पर 2 घंटे 30 मिनट देरी से 17.00 बजे प्रस्थान करेगी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.