बीकानेर संभाग के इस जाबांज ने समुद्र में फंसे 137 लोगों की जान बचाई

Spread the love

 This Jabanj of Bikaner division saved the lives of 137 people trapped in the sea

बीकानेर। चाहे जंग का मैदान हो या फिर देश में कोई आपदा आन पड़ी। इस मौके पर देश के जवान हर समय मुस्तैद रहकर मुसीबतों का सामना करने में पीछे नहीं हटते। ऐसा ही इस देश के कुछ प्रदेश तौकाते नामक तूफान के कहर का सामना कर रहे है। जिसमें सरदारशहर तहसील के भोजासर बड़ा गंाव के सपूत रमेश कुमार प्रजापत ने जान की बाजी लगातार 137 लोगों को मुसीबत से निकाला। जानकारी में रहे कि मंगलवार को मुंबई के पालघर समुद्र तट से 5 किलोमीटर अंदर एक 137 लोगों से भरा जहाज खराब हो जाने के कारण बीच समुंद्र में अटक गया। जिसकी सूचना नेवी को दी गई। नेवी ने चार जवानों की टीम तैयार की। जिसमें सरदारशहर तहसील के गांव भोजासर बड़ा का रमेश प्रजापत भी शामिल था। रमेश कुमार प्रजापत सहित 4 जवानों ने सभी 137 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया। बताया जा रहा है कि जहाज के इंजन में पानी चला जाने से जहाज बीच समंदर में रुक गया। सभी को हेलीकॉप्टर की सहायता से सुरक्षित स्थान पर ले गए। मौसम खराब होने के बावजूद भी हेलीकॉप्टर की सहायता से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रमेश कुमार 8 साल पहले 14 अगस्त 2013 को नेवी में भर्ती हुए थे। जिसके बाद अनेकों रेस्क्यू कर हजारों लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं। रमेश के पिता मनीराम प्रजापत और बड़े भाई गोपीचंद प्रजापत खेती का कार्य करते हैं। मध्यमवर्ग के परिवार से ताल्लुक रखने वाले रमेश ने अब तक सैकड़ों जिंदगियों को बचाया है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply