


बीकानेर। शहर के गंगाशहर इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक महिला सहित तीन जने झुलस गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मूलचंद की पत्नी मंजू सुबह खाना बनाने के लिए उठी जैसे ही उसने सिलेंडर चालू किया वैसे ही सिलेंडर ने आग पकड़ ली। पत्नी को बचाने के लिए मूलचंद दौड़ा इस दौरान उसका 6 साल का बेटा भी आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि रात को सिलेंडर लीकेज था और सुबह जब घर की महिला रसोई में चाय और खाना बनाने के लिए गई और गैस चालू करने के दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में महिला, उसका 6 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गए है।