झगड़े से परेशान महिला कांस्टेबल ने दी सुसाइड की धमकी

Troubled by quarrel, female constable threatened suicide
Spread the love

बीकानेर। संभाग के हनुमानगढ़ जिले में पति के झगड़े से परेशान एक महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या की धमकी दी है। यह मामला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैने के संज्ञान में आने पर इसे गंभीरता से लेते हुए जंक्शन एवं महिला थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। इस बीच जंक्शन पुलिस ने मरने-मारने पर उतारु महिला कांस्टेबल के पति को शांतिभंग में गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। वहीं महिला थाना पुलिस इस मामले में कांस्टेबल और उसके परिवार के सदस्यों से काउंसलिंग कर रही है। महिला कांस्टेबल ने वाट्सएप गु्रप में मैसेज कर पति से परेशान होकर आत्महत्या करने की धमकी दी। इस पर हरकत में आए अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। जंक्शन थाना की टीम मौके पर पहुंची तो विजेंद्र पुत्र बालकृष्ण जाट निवासी हिसार पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहने वाली कांस्टेबल पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। समझाइश पर भी नहीं माना तो उसे शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक तौर पर यह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। एसपी ने महिला थानाप्रभारी मोनिका बिश्नोई को कांस्टेबल और उसके परिजनों से बात कर काउंसलिंग करने के निर्देश दिए हैं।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.