हाइवे पर बीती देर रात दो बाइक भिड़ी, दो लोगों की मौत

Two bikes collided on the highway late last night, two people died
Spread the love

बीकानेर। जिले के नोखा तहसील में बीती देर रात सडक़ हादसे में दो जनों की मौत हो गई। यह घटना कक्कू के पास घटित हुई है। जानकारी के अनुसार नोखा के कक्कू के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइक भिड़ गयी। हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं एक घायल हो गया। जिसको आसपास के लोगों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में मेघाराज प्रजापत, प्रमोद की मौत हो गयी है। वहीं राकेश नाम का युवक घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पांचू पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.