


बीकानेर। बीकानेर जिले के नोखा में एटीएम उखाड़ ले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 5 नवम्बर को सुरपुरा में एटीएम उखाड़ ले गए थे। जिसके बाद लगातार पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नेनाराम, सियाराम को मकोड़ी गांव से गिरफ्तार किया है। माल बरामदगी के बारे में आरोपियों से पुछताछ की जा रही है जिन्हें कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।