शहर के इलाके में इन दो कैफे पर पुलिस की दबिश

Spread the love

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को थाना इलाके में संचालित दो कैफे पर दबिश दी। कैफे संचालकों के पुलिस से उलझने पर उन्हें शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार रेलवे हॉस्टिपल के सामने एवं बाबूलाल फाटक के पास संचालित कैफे में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इस पर गुरुवार रात को दबिश दी। कैफे की तलाशी ली गई। दोनों कैफे में छोटे-छोटे केबिन बना रखे थे। बताते हैं कि यहां पर लड़के-लड़कियों को बैठने के लिए केबिन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी। दोनों संचालकों को केबिन हटाने और साधारण सीटिंग की व्यवस्था करने को कहा, तो वे पुलिस से उलझने लगे। इस पर संचालक को शांतिभंग के आरोप में गिरतार कर लिया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.