पुलिसकर्मियों के खिलाफ फूटा गुस्सा, विरोध प्रदर्शन

Spread the love

बीकानेर। शहर के दो थाना पुलिस के पुलिसकर्मियों के खिलाफ जनता का गुस्सा फूटा है। जिसको लेकर एसपी तक शिकायत दर्ज करवाई गई है। बताया जा रहा है कि जेएनवीसी थाना पुलिस के एएसआई व मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस के दो हैड कानि द्वारा युवक के साथ मारपीट पर विरोध प्रदर्शन किये गये है। जयनारायण व्यास कॉलोनी के थाने के एएसआई मांगीलाल को बर्खास्त क रने की मांग को लेकर पूर्व पार्षद जितेन्द्र सिंह रायसर की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एएसआई ने गश्त के दौरान गाड़ी में सवार भाई बहन के साथ अभद्रता की। इसको लेकर युवक ने पूर्व पार्षद से फोन पर बात भी क रवाई। लेकिन एएसआई ने उनकी बात को नहीं माना। जिससे आक्रोशित लोगों ने आज थाने में प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की तथा एएसआई को तुरंत बर्खास्त करने की गुहार लगाई। बाद में थानाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समझाईश की। परन्तु वे अपनी मांग पर अड़े रहे। काफी मशक्कत के बाद उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर एएसआई के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.