निर्माणाधीन मकान ढहने से एक मजदूर की मौत

Without a mask and needless to move heavy
Spread the love

बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र के कमला कॉलोनी में निर्माण मकान की दीवार ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमला कॉलोनी मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दरम्यिान एक दीवार ढह गई, मलबे के नीचे दबने से मजदूर बिहार निवासी महंतो की मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया। घायल को ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। वहीं मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया है। सीआई पूनिया ने बताया कि मृतक के परिजनों को इत्तला दे दी गई है। मृतका का बेटा बिहार से आएगा उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *