


बीकानेर। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टार मूवी पठान विवादों में घिर गई है। पहले शाहरुख के वैष्णोदेवी धाम यात्रा पर और अब दीपिका की भगवा बिकनी पर संत समाज भडक़ गया और इसका विरोध कर रहा है। हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने कहा कि जिस थिएटर में यह फिल्म लगे उसे फूंक दो। दुष्टों के साथ दुष्टता का आचरण ही करना चाहिए। इस फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका भगवा रंग की बिकिनी पहने हुए हैं। इसमें शाहरुख और दीपिका ने बोल्ड सीन दिए हैं। दीपिका के भगवा रंग की बोल्ड ड्रेस पहनने पर ही विवाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड-हॉलीवुड लगातार इस प्रयास में रहता है कि किसी प्रकार से सनातन धर्म, संस्कृति का मजाक उड़ाए। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया जाए। साधु-संतों का रंग, राष्ट्र का रंग, देश का रंग, सनातन संस्कृति का रंग भगवे का जिस तरह से पठान मूवी में अपमान किया गया है। यह बहुत दुखद है। शाहरुख एक बार नहीं, बल्कि कई बार ऐसे सनातम धर्म संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं।