


बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा एकता गंडेर को बीकानेर शहर जिला मंत्री के पद पर नियुक्त करने पर वाल्मीकि समाज ने प्रसन्नता व्यक्त की है। समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ने गंडेर को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सतीशचंद्र गंडेर ने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा युवा वर्ग एवं महिलाओं का जिला कार्यकारिणी में चयन करने पर संगठन के उच्चाधिकारियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर पर विजय कुमार हटिला, नेमीचंद तेजी, योगेश गंडेर, सुनिल मेघवाल, सुनिता आजाद, लक्ष्मी पडि़हार, सुुरेन्द्र हटिला आदि मौजूद रहे।