


बीकानेर। पिछले कुछ समय से नगर निगम के सफाई कर्मचारी निगम प्रशासन से खफा है। डीपीसी, पदोन्नति, एरियर व अन्य 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज सफाई कर्मचारियों ने निगम महापौर व निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति, बकाया एरियर व डीपीसी व अन्य 11 सूत्रीय मांगों को लेकर काफी समय से निगम प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है लेकिन इसे अनदेखा किया गया है। सफाई कर्मचारियों ने आमदिनों के साथ-साथ कोरोना महामारी के दौर में भी लगातार सेवायें जारी रखते हुए पूरे शहर को साफ-सुथरा बनाये रखा। इसके बावजूद इन कर्मचारियों के भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।