महंत की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी, ग्रामीणों का लगा जमावड़ा 

Spread the love

बीकानेर। महंत की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलने के साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल, नागौर जिले के रियाबड़ी थाना क्षेत्र के जाटाबास गांव स्थित राघुरधाम के महंत छोटू पुरी की हत्या हुई है। सोमवार को सुबह महंत का शव पड़ा मिला। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस के अनुसार हत्या के शिकार हुए महंत छोटू पुरी 65 साल के थे। वे जाटाबास में राघुरधाम में रहते थे। उनकी रविवार रात को हत्या कर दी गई। महंत छोटू पुरी की हत्या गला दबाकर की गई है, लेकिन हत्या कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पादूकलां थाना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को डिटेन किया है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.