शहर के इस क्षेत्र की यह रोड बनी नासूर, होगा पुर्ननिर्माण

Spread the love
बीकानेर। सूरसागर की दीवार और जूनागढ़-फर्नीचर वाली रोड के दिन अब बन जाएगी। 2023 में हुई प्री मानसून की बारिश में फर्नीचर रोड धंस गई थी। सूर सागर की दीवार भी 20 फिट गहरी धंस गई थी। दोनों को अब बनाने की तैयारी है। छह महीने पहले यही काम 56 लाख में होने वाला था। इसे अब करीब 26 लाख में होगा। पहले 56 लाख में जूनागढ़ के साइड वाला नाला फर्नीचर शॉप की ओर शिफ्ट होने वाला था। 26 लाख में सूरसागर से सटा नाला और सडक़ बनेगी शिफ्ट नहीं होगी।
दरअसल 2023 की प्री-मानसून की बारिश में दो-तीन घंटे में 56 एमएम बारिश हुई थी। फर्नीचर वाली रोड के पास सूरसागर से सटा नाला पानी के वेग को सह नहीं पाया और दीवार के साथ पूरा नाला खाई में दरक गया। इसलिए करीब 3 महीने तक ये रोड पूरी तरह बंद रही। उसके बाद जब मानसून 2023 का दौर खत्म हुआ तो नगर निगम पर दबाव बना कि इस रोड और नाले को सही किया जाए। लंबी जद्दोजहद के बाद नाला और खाई की दीवार तो सही हो गई लेकिन एक का कोई हल नहीं निकला। हैरानी की बात है कि जहां से करीब रोज 20 हजार से ज्यादा लोग गुजरते है।
Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.