3 लाख रुपए लेकर शादी कराने वाली महिला दलाल गिरफ्तार

Spread the love

बीकानेर। शादी का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पने की आरोपी महिला दलाल को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस है। आरोपियों से षडय़ंत्र में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि आरोपियों ने अपने पति व साथियों के साथ मिलकर पीड़ित से तीन लाख रुपए लेकर शादी करवाई, जिस पर दुल्हन लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने 31 मई को दुल्हन प्रियंका को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। महिला दलाल से षडय़ंत्र में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए कोलकाता पहुंची और पीड़ित के साथ षड्यंत्रपूर्वक शादी रचाकर लाखों रुपए हड़पने वाली आरोपी दुल्हन प्रियंका सरदर निवासी पश्चिम कोलकाता को 31 मई , 22 गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया जहां जेल भेज दिया था। गुरुवार को मुखबीर से सूचना मिली कि मामले में आरोपी महिला दलाल ममता चौधरी लुटेरी दुल्हन की जमानत करवाने के लिए नोखा आई हुई है जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी महिला दलाल ममता चौधरी पत्नी महेश चौधरी निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरी दुल्हन प्रियंका द्वारा पीड़ित के घर से चुराए गए आभूषण में से एक चांदी की पायल व एक जोड़ी बिछुड़ी आरोपी दलाल ममता चौधरी से बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। षडयंत्र में शामिल शेष आरोपीगण की तलाश की जारी है। वार्ड 26 निवासी नारायण ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.