गैस गीजर से दम घुटने से महिला की मौत, नहाते समय हुआ हादसा

Woman dies due to suffocation from gas geyser, accident happened while taking bath
Spread the love

बीकानेर। गैस गीजर मौत का कारण बनता जा रहा है। यदि बाथरुम में गीजर लगा है तो नुकसानदेह साबित हो सकता है। बाथरुम में नहाते समय गैस गीजर से एक महिला की मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि नहाने के दौरान गैस गीजर से दम घुटने से महिला की मौत हुई है। श्रीगंगानगर में बीते पांच दिनों में इस तरह से यह दूसरी मौत हुई है। वहीं इस इलाके में एक सप्ताह के भीतर ये चौथी मौत है। इसी सप्ताह श्रीगंगानगर से सटे हनुमानगढ़ जिले में भी गैस गीजर लगे बाथरूम में नहाते समय दंपति की मौत हो गई थी। गैस गीजर लगे बाथरूमों में हो रही मौतों से लोग सकते में हैं। मृतका 45 वर्षीय प्रमिला है। जो कि घर पर अकेली थी। श्रीगंगानगर पुरानी आबादी थाना क्षेत्र स्थित घर पर वह नहा रही थी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.