महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, बीकानेर की प्रियंका गहलोत सोलंकी को सौंपी बड़ी जिम्मेवारी

Woman's Congress state executive declared, Priyanka Gehlot of Bikaner entrusted to Solanki a big responsibility
Spread the love

बीकानेर। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की सहमति से अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें बीकानेर इसमें बीकानेर की प्रियंका गहलोत सोलंकी को प्रदेश सचिव नियुक्त कर बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। कार्यकारिणी में सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला अपनाते हुए सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज ने अपनी नई कार्यकारिणी में 30 उपाध्यक्ष, 45 महासचिव और 31 प्रदेश सचिव बनाये हैं। कार्यकारिणी में 7 पूर्व अध्यक्षों को भी जगह दी गई है। महिला कांग्रेस की पूर्व कार्यकारिणी में बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों को फिर से मौका देते हुए उन्हें पदोन्नत किया गया है। साथ ही महासचिव और सचिव के पद पर नये चेहरों को भी मौका दिया गया है। इसके साथ ही एक दर्जन जिलों में नई अध्यक्ष महिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
6 जिलों में जल्द घोषित किये जायेंगे नये अध्यक्ष
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज ने बताया कि जयपुर ग्रेटर, जोधपुर ग्रामीण, अजमेर शहर, अजमेर ग्रामीण, डूंगरपुर और भरतपुर में जल्द नये अध्यक्षों के नाम घोषित किये जायेंगे।
जयपुर हेरिटेज में पहली बार
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज ने जयपुर शहर के दो नगर निगमों जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर को ध्यान में रखते हुए इस बार दो अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया है। जयपुर हेरिटेज में नये अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है जबकि ग्रेटर में जल्द ही नए अध्यक्ष की घोषणा होगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर रेहाना रियाज ने अपनी कार्यकारणी को भंग कर दिया था। अब आज नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।
पार्टी की दिग्गज महिला नेताओं को भी अपनी कार्यकारिणी में शामिल किया
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज ने पार्टी की दिग्गज महिला नेताओं को भी अपनी कार्यकारिणी में शामिल किया है। इन वरिष्ठ नेत्रियों को एक्सक्यूटिव मेंबर्स के तौर पर शामिल किया गया है। इनमें पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल, गिरिजा व्यास, प्रभा ठाकुर, मंत्री ममता भूपेश, शकुंतला रावत और अरुणा स्वामी को टीम में शामिल किया गया है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply