विश्व हिन्दू परिषद का त्रिदिवसीय महानगर ई-अभ्यास वर्ग सम्पन्न

World Hindu Council's three-day metropolis e-practice class completed
Spread the love

बीकानेर। विश्व हिन्दू परिषद बीकानेर महानगर ओर से से चल रहे त्रिदिवसीय ई अभ्यास वर्ग का आयोजन का समापन हुआ। जिसमें 5 जून को वर्ग गीत एवं आचार पद्धति के साथ सूरज पुरोहित, बजरंग दल संयोजक द्वारा प्रारम्भ किया गया तथा चर्चा सत्र के दौरान विश्व हिन्दू परिषद द्वारा कोविड-19 के सेवाकार्यों पर चर्चा में गौरक्षा प्रमुख लक्ष्मण उपाध्याय ने बताया 23 मार्च से प्रारम्भ की गई सेवाएँ जो नियमित रूप से जारी हैं। जिसमें 1000 मास्क, 250 से 500 तैयार भोजन पैकेट, निराश्रित गौवंश के लिए 7 से 10 क्विंटल चारा व श्वानों के लिए 50 किलो आटे की रोटियाँ प्रतिदिन और सेनेटाईजेशन का कार्य संगठन द्वारा अब तक किया जा चुका है। बौद्धिक सत्रों में महानगर मंत्री ऋषिराज भाटी, महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, बजरंगदल संयोजक सूरज पुरोहित द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए। चर्चा सत्र का संचालन लक्ष्मण उपाध्याय, वैभव पनिया, सह मंत्री लोकेश माथुर द्वारा किया गया। वर्ग के अंतिम दिन आदर्श हिन्दू परिवार पर विस्तारपूर्वक चर्चा अनिल शर्मा द्वारा की गई जिस पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। वर्ग के समापन पर वि.हि.प.जोधपुर प्रांत उपाध्यक्ष अशोक पडि़हार द्वारा महानगर कार्यकारिणी विस्तार किया गया एवं नए दायित्वों की घोषणा की गयी जिसमें संजय जोशी को सह प्रचार प्रमुख, नवदीप बीकानेरी को सत्संग प्रमुख, राकेश ओझा को सह सत्संग प्रमुख एवं विक्की रावत को बजरंगदल सहसंयोजक का कार्यभार दिया गया। साथ ही करणी माता प्रखण्ड में प्रदीप सिंह को प्रखंड संयोजक, रोहित सोलंकी, प्रेम चौधरी, भानुप्रताप सिंह और तेज सिंह को सह संयोजक बजरंग दल का कार्यभार दिया गया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर

Leave a Reply