


बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में छात्र प्रतिनिधि राकेश गोदारा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा छात्र संघ चुनाव के रोक लगाने के विरोध में कॉलेज प्रदर्शन कर पुनः छात्र संघ चुनाव बहाल करने को लेकर आयुक्त उच्च शिक्षा राजस्थान के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। माँगे नहीं मानने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में रामनिवास बिश्नोई राजेश गेधर महावीर कसवाँ दिनेश ज्यानी लोकेश चौधरी मनजीत कसवाँ मनोज कसवाँ रामनिवास चौधरी अरविंद सुरेंद्र गोदारा अशोक बिश्नोई मनोज कुमावत प्रदीप पवन लालचंद शंकर महेंद्र राजेंद्र आदि छात्र शामिल रहें।