ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Youth dies after being hit by goods train in Rampura area
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले के जैतसर कस्बे में एक युवक का शव रेल ट्रैक पर मिला। उसके गुरुवार रात या शुक्रवार अल सुबह किसी ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को जैतसर के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया। युवक कहां का रहने वाला है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जैतसर कस्बे से होकर रात करीब साढ़े आठ बजे बीकानेर से श्रीगंगानगर होते हुए दिल्ली सरायरोहिल्ला को जाने वाली ट्रेन गुजरती है। इसके बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ ट्रेन इसी ट्रैक से जाती है। इस बीच कोई ट्रेन नहीं होने से आशंका जताई जा रही है कि हादसा रात साढ़े आठ बजे या अल सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ है। जैतसर कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर गांव बुगिया और जैतसर के बीच समाज कल्याण हॉस्टल के पास यह हादसा हुआ। सुबह इलाके के लोगों ने यहां शव होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की फोटो आसपास के थानों में भिजवाकर युवक की पहचान करने के प्रयास शुरू किए हैं। आसपास के इलाकों में गुमशुदा लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.