वार्ड एक के बुरे हाल,आधे वार्ड में सड़क,सीवरेज,नाली नहीं

Spread the love

बीकानेर। प्रदेश सरकार व प्रशासन गांव-गांव को विकासशील बनाने तथा आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का दावा कर रही है। किंतु बीकानेर नगर निगम की वार्ड के हालात सरकार व प्रशासन के इन दावों की पोल खोलते नजर आ रहे है। आलम ये है कि इस वार्ड में आधे क्षेत्र में न तो सीवरेज है और न ही गंदे पानी की निकासी के लिए नाले व नालियों की व्यवस्था। यहां तक सड़क तक नहीं है। जिसके कारण गलियों में बहने वाला गंदा पानी अब लोगों के घरों तक पहुंचने लगा है। इस बार में स्थानीय प्रशासन ने ध्यान दिया और न ही प्रदेश की सरकार ने। जिसका खमियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसको लेकर इस वार्ड के लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारे में उन्होंने वार्ड पार्षद से लेकर नगरनिगम तक तथा स्थानीय प्रशासन से लेकर राज्य सरकार को कई बार समस्या से अवगत करा चुके है। इसके बावजूद समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। जिसके कारण उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वार्ड के आधे क्षेत्र में तो सीवरेज, नालियां तथा सड़कें है, किंतु शेष रहे वार्ड की इस समस्या के बारे में किसी ने नहीं सोचा। आलम ये है कि जगह-जगह गंदे पानी के ठहराव की वजह से जहां एक ओर लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। वही कई स्थानों पर पानी के ठहराव के कारण लम्बे-चैड़े गडृढे बन गए है। जिसके कारण बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। यही नहीं अब तो यह गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंचने लगा है। जिससे मकानों में आ रही सीलन की वजह से खतरा उत्पन्न हो गया है। समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में समस्या और भी विकराल रूप ले लेंगी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In blog

Leave a Reply