


बीकानेर। जिले में चोरो ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। जिसके चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिले में गजनेर थाना क्षेत्र में चोरो ने बंद घर को निशाना बनाते हुए हाथ साफ किया। जानकारी मिली है कि अशोक प्रजापत के बंद पड़े मकान से अज्ञात चोर जेवरात व नगदी चुरा ले गये। जिस समय यह घटना हुई उस समय अशोक अपने खेत पर गया था। बताया जा रहा है कि अशोक के मकान से हजारों रूपये का सामान चोरी हो गया है। गजनेर पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।