


बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक लड़का घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धींगानिया बास निवासी महेंद्र पुत्र बाबू साटिया उम्र 13 वर्ष डूडी स्टेडियम के पास पेड़ो की कटाई(छंगाई) कर रहा था कि अचानक उसके करंट लग गया। करंट लगने से वो बेहोश हो गया और पेड़ की टहनियों पर अटक गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद वहां उपस्थित लोगों ने पेड़ से उतारा और घायल अवस्था मे बागड़ी अस्पताल लाया गया। जहाँ बालक का प्राथमिक उपचार किया। नर्सिंग ऑफिसर देवकिशन बिश्नोई ने बताया कि लड़के का हाथ पैर जल गए हैं। जिस कारण बीकानेर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस अस्पताल पहुंची।