


सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के धोद इलाके में गुरुवार सुबह शमशान भूमि में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का शव यहां बने गंदे पानी के तालाब में मिला। जिसे सबसे पहले परिजनों ने ही देखा। इस पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद धोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लोसल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक 43 वर्षीय नंदकिशोर नायक उर्फ टूनाराम पुत्र कुलड़ा राम है। जो करीब पांच दिन पहले घर से नंगे पैर ही निकल गया था।मजदूरी करता था मृतकए दर्ज हुई थी गुमशुदकी मृतक नंद किशोर नायक मजदूरी का काम करता था। पांच दिन पहले घर से निकलने के बाद से ही वह घर नहीं लौटा था। इस पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज करवाई थी। लेकिनए पुलिस भी उसे नहीं ढूंढ पाई। आज सुबह परिजन शमशान भूमि के पास से निकले तो उन्हें पानी में शव तैरता नजर आया। जिस पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का शौकीन था। माना जा रहा है कि शराब के नशे में ही वह हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सड़क हादसे में छह लोग घायलएदो जयपुर रैफर थोईण् इलाके के स्टेट हाइवे 13 पर स्थित पांच दुकान के पास बुधवार को कार व दो बाइकों की भिड़ंत में छह जने घायल हो गये। जानकारी के अनुसार स्टेट हाइवे पर कार व दो बाइक की भिडं़त हो गई। इससे करड़का निवासी नरेन्द्र कुड़ीएदौलतपुरा हरमाड़ा निवासी दीपेन्द्र सिंहए सुमित सिंहए गढटकनेत निवासी गोविन्द रामएधमोरा उदयपुरवाटी निवासी रघुवीर तथा रतनलाल घायल हो गये। घायलों को थोई के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। हालत गंभीर होने पर नरेन्द्र तथा दीपेन्द्र को जयपुर के लिए रैफर किया गया है। शेष चारों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।