घर-घर हो रहा मां लक्ष्मी का पूजन, रंगीन रोशनी से नहाया शहर

Spread the love

बीकानेर.धन की देवी मां लक्ष्मी का पर्व दीपावली शहर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। घर-घर और दुकानों-प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी का पूजन कर आरती की जा रही है। घर-परिवार के सदस्य सामुहिक रूप से मां लक्ष्मी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे है। लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ, लाभ और अभिजीत मुहूर्त सहित विभिन्न लग्नों में मां लक्ष्मी का पूजन विविध पूजन सामग्रियों के साथ हो रहा है। मां लक्ष्मी के समक्ष विविध व्यंजनों के भोग अर्पित किए जा रहे है। शाम से विभिन्न मुहूर्तो में शुरू हुए लक्ष्मी पूजन के कारण घर-घर से मंत्रोचार और मां आरती के स्वर सुनाई दे रहे है। दीपावली पर मध्यरात्रि बाद से शुरू होने वाले सिंह लग्न तक मां लक्ष्मी का विधि विधान से पूजन चलेगा।
घर-घर और मंदिरों में सजी दीपमालिका
दीपावली पर घरों सहित दुकानों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों में दीपमालिका सजाई गई है। शाम होते ही घरों के मु य द्वार के बाहर दीपदान सहित घरों की छतों, बालकोनी, मुंडेर आदि पर मिट्टी, गोबर, मोम से बने दीपक प्रज्जलित किए गए। पार परिक वेशभूषा और आभूषणों से सज धज कर घर परिवार की महिलाओं ने लक्ष्मी पूजन के लिए सफेद और राती मिट्टी से मांडणे चित्रित किए और विभिन्न रंगों की गुलाल से रंगोली सजाई गई। घरों में मिट्टी से मां लक्ष्मी के पगलिए भी चित्रित किए गए।रंगीन रोशन से नहाया शहर
दीपावली पर पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनियों और हजारो दीपकों केिि झलमिलाने से रोशनी से नहाया हुआ है। शहर के हर गली, मोहल्ले, मु य मार्ग, बाजार, दुकानों, प्रतिष्ठानों और हैरिटेज भवन रोशनी से सजाए गए है। पूरा शहर दुधिया रोशनी और रंग बिरंगी रोशनी से रोशन है। रंग बिरंगी रोशनियों से घरों की सजावट की गई है। दीपावली की रात घर ही नहीं गली, मोहल्लें भी रोशन रहे इसलिए घरों के बाहर की ओर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की गई है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In blog

Leave a Reply