


- अलर्ट भारत न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के मुख्य बाजार में बने सीवर लाइन के गड्ढे में फंसे मजदूर की जान चली ही गई। जानकारी के अनुसार सीवर लाइन के गड्ढे में मूलाराम नामक युवक फंस गया। उसके साथी ने भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुआ। तभी आसपास के लोगों को मालूम हुआ तो सबने मिलकर बमुश्किल उसे निकाला। अचेत मूलाराम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मूलाराम कालासर के पद्माराम मेघवाल का पुत्र है। उसकी उम्र मात्र तीस वर्ष थी।